HomeNationalरुद्रपुर: छात्रसंघ चुनाव नामांकन के दौरान दो प्रत्याशियों के समर्थकाें में खूब...

रुद्रपुर: छात्रसंघ चुनाव नामांकन के दौरान दो प्रत्याशियों के समर्थकाें में खूब चले लात-घूसे, फायरिंग

Date:

रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव नामांकन के दौरान बुधवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। कॉलेज गेट के बाहर हाईवे पर अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लात-घूंसे चलने लगे और हाईवे पर अफरातफरी मच गई।

मध्य प्रदेश में जल्द होंगे छात्र संघ चुनाव, उच्च शिक्षा विभाग ने दी हरी  झंडी, भोपाल

झड़प के दौरान एक पक्ष के युवक ने पिस्टल लहराते हुए हवा में दो राउंड फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस घटना से वहां हड़कंप मच गया और लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे। सड़क पर करीब आधे घंटे तक अराजकता का माहौल बना रहा, जिससे यातायात भी जाम हो गया।

सूचना मिलते ही एसएसआई नवीन बुधानी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने मौके पर मौजूद प्रचार वाहनों की तलाशी भी ली। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्ष वहां से फरार हो गए।

फिलहाल पुलिस फायरिंग करने वाले युवक की पहचान करने में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

Latest stories

उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाओं पर CM धामी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी...

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन! भ्रष्टाचार के आरोपों में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड

उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की...

उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, इन मेगा परियोजनाओं से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे...

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बुलेट की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक...