HomeNationalभारत लौटा BSF का जवान, पाकिस्तान ने BSF के जवान को वापस...

भारत लौटा BSF का जवान, पाकिस्तान ने BSF के जवान को वापस सौंपा

Date:

पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में तैनात बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ (Purnam Kumar Shaw), जो 23 अप्रैल को गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर गए थे, अब सकुशल भारत लौट आए हैं। उन्हें पाकिस्तान रेंजर्स ने पकड़ लिया था, लेकिन अब अटारी बॉर्डर के जरिए भारत को सौंप दिया गया है।

सीमा पार करने की गलती, तबीयत बनी वजह

पूर्णम कुमार शॉ बीएसएफ की 182वीं बटालियन में तैनात थे। घटना वाले दिन वह फिरोजपुर के ममदोट इलाके में फेंसिंग गेट नंबर 208/1 के पास थे। बताया जा रहा है कि उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिस कारण वे एक पेड़ के नीचे बैठ गए। इसी दौरान वे अनजाने में सीमा पार कर गए, जहां पाकिस्तानी रेंजर्स ने उन्हें हिरासत में ले लिया और उनके हथियार भी जब्त कर लिए।

भारत की अपील पर भी नहीं माने थे पाकिस्तान रेंजर्स

घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आईं और पाकिस्तानी रेंजर्स से संपर्क कर बताया गया कि जवान को हाल ही में इस इलाके में तैनात किया गया है और उसे सीमा की स्पष्ट जानकारी नहीं थी। भारत ने तत्काल रिहाई की मांग की, लेकिन पाकिस्तान ने शुरुआत में उन्हें लौटाने से इनकार कर दिया।

भारत की सख्ती के बाद रिहाई

हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की तरफ से सख्त रुख अपनाया गया, जिसके बाद पाकिस्तान दबाव में आ गया। आखिरकार, पाकिस्तान रेंजर्स ने पूर्णम कुमार शॉ को रिहा कर अटारी बॉर्डर पर भारत को सौंप दिया।

अब जवान सुरक्षित भारत में

पूर्णम कुमार शॉ अब सुरक्षित भारत लौट आए हैं। उनकी वापसी से सुरक्षा बलों और परिवार को राहत मिली है। भारत सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अपने जवानों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Latest stories

विधायक Tilak Raj Behar ने तहसील दिवस में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

किच्छा: विधानसभा क्षेत्र किच्छा में आयोजित ‘तहसील दिवस’ कार्यक्रम...

UKSSSC Exams: आयोग करेगा सेंटर्स की लाइव मॉनिटरिंग, संवेदनशील केंद्र दो दिन पहले से रडार पर

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने राज्य...

रुद्रपुर: मामा के घर ईद मनाने आई नाबालिग लापता, युवक पर भगाकर ले जाने का आरोप

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में ईद का त्योहार मनाने...