TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

भारत लौटा BSF का जवान, पाकिस्तान ने BSF के जवान को वापस सौंपा

मुख्य समाचार: पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में तैनात बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ (Purnam Kumar Shaw), जो 23 अप्रैल को गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर गए थे, अब सकुशल भारत लौट आए हैं।
उन्हें पाकिस्तान रेंजर्स ने पकड़ लिया था, लेकिन अब अटारी बॉर्डर के जरिए भारत को सौंप दिया गया है।
किच्छा (एजेंसी)। पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में तैनात बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ (Purnam Kumar Shaw), जो 23 अप्रैल को गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर गए थे, अब सकुशल भारत लौट आए हैं। उन्हें पाकिस्तान रेंजर्स ने पकड़ लिया था, लेकिन अब अटारी बॉर्डर के जरिए भारत को सौंप दिया गया है। सीमा पार करने की गलती, तबीयत बनी वजह पूर्णम कुमार शॉ बीएसएफ की 182वीं बटालियन में तैनात थे। घटना वाले दिन वह फिरोजपुर के ममदोट इलाके में फेंसिंग गेट नंबर 208/1 के पास थे। बताया जा रहा है
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
कि उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिस कारण वे एक पेड़ के नीचे बैठ गए। इसी दौरान वे अनजाने में सीमा पार कर गए, जहां पाकिस्तानी रेंजर्स ने उन्हें हिरासत में ले लिया और उनके हथियार भी जब्त कर लिए। #WATCH पंजाब: अमृतसर में अटारी बॉर्डर से BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ के भारत लौटने की पहली वीडियो सामने आई। कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ 23 अप्रैल 2025 को फिरोजपुर सेक्टर में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान अनजाने में पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे और उन्हें पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में… pic.twitter.com/VS9kqSC4Bj — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2025 भारत की अपील
पर भी नहीं माने थे पाकिस्तान रेंजर्स घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आईं और पाकिस्तानी रेंजर्स से संपर्क कर बताया गया कि जवान को हाल ही में इस इलाके में तैनात किया गया है और उसे सीमा की स्पष्ट जानकारी नहीं थी। भारत ने तत्काल रिहाई की मांग की, लेकिन पाकिस्तान ने शुरुआत में उन्हें लौटाने से इनकार कर दिया। भारत की सख्ती के बाद रिहाई हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की तरफ से सख्त रुख अपनाया गया, जिसके बाद पाकिस्तान दबाव में आ गया। आखिरकार, पाकिस्तान रेंजर्स ने पूर्णम
कुमार शॉ को रिहा कर अटारी बॉर्डर पर भारत को सौंप दिया। Today at 1030 hrs Constable Purnam Kumar Shaw has been taken back from Pakistan by BSF at Attari - Wagha border. Constable Purnam Kumar Shaw had inadvertently crossed over to Pakistan territory, while on operational duty in area of Ferozepur sector on 23rd April 2025 around 1150… pic.twitter.com/0S1KVrfOSL — ANI (@ANI) May 14, 2025 अब जवान सुरक्षित भारत में पूर्णम कुमार शॉ अब सुरक्षित भारत लौट आए हैं। उनकी वापसी से सुरक्षा बलों और परिवार को राहत मिली है। भारत सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अपने जवानों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • भारत सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अपने जवानों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
  • उनकी वापसी से सुरक्षा बलों और परिवार को राहत मिली है।
  • Today at 1030 hrs Constable Purnam Kumar Shaw has been taken back from Pakistan by BSF at Attari - Wagha border. Constable Purnam Kumar Shaw had inadvertently crossed over to Pakistan territory, while on operational duty in area of Ferozepur sector on 23rd April 2025 around 1150… pic.twitter.com/0S1KVrfOSL — ANI (@ANI) May 14, 2025 अब जवान सुरक्षित भारत में पूर्णम कुमार शॉ अब सुरक्षित भारत लौट आए हैं।