बरेली से बड़ी खुशी की खबर है कि अराईं अकैडीमी ऑफ स्टडीज़ एंड रिसर्च का नया ऑफिस और लर्निंग एंड रिसोर्स सेंटर 21 सितंबर 2025 को सफलता पूर्वक इफ्तिताह कर दिया गया। इस मौके पर बिरादरी के कई अज़ीज़ और बुज़ुर्ग शामिल हुए, जिन्होंने इस कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में अकैडमी बरेली के सरपरस्त जनाब मोहम्मद हामिद साहब, प्रेसीडेंट जनाब मोहम्मद नसीम साहब, बरेली चैप्टर हेड मोहम्मद ज़ाकिर साहब, एडवोकेट मोहम्मद वामिक साहब, खतीब अहमद, एहतेशाम अहमद, फारूक अहमद, सरफ़राज़ मलिक, तहसीन मलिक, शाहवेज मलिक (CA), डॉ सरफराज मलिक, मुकीम मलिक, खुर्शीद अहमद, फारूक साहब, वर्किंग कमेटी के मेंबर मुहम्मद आज़म मलिक (सेक्रेटरी), अंजर मलिक साहब, डॉ इमरान मलिक, डॉ ज़रताब मलिक, Er. फरमान मलिक, नोमान मलिक, रिज़वान मलिक (बरेली दर्पण), शहरोज़ मलिक और अन्य उपस्थित रहे। इस मौके पर हाफ़िज़ मुहम्मद नाज़िम साहब ने अकैडमी की तरक्की के लिए दुआ भी की।

अराईं अकैडमी का यह केंद्र बिरादरी की तालीमी, सामाजिक और कौमी तरक्की का प्रतीक है। अकैडमी में आने वाले बच्चों और युवाओं को निम्नलिखित सहूलतें उपलब्ध होंगी:
करियर गाइडेंस और काउंसलिंग
AMU, जामिया और अन्य बड़ी यूनिवर्सिटी में एडमिशन और कॉम्पटीटिव एग्ज़ाम की कोचिंग
स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की फ्री OPD और हेल्थ कैम्प्स
ज़रूरतमंदों के लिए मेडिकल इक्विपमेंट्स
तालीमी लाइब्रेरी, स्टडी स्पेस और रिसर्च सुविधाएँ
अराईं कम्युनिटी के लिए केंद्रीय मिलने-जुलने की जगह
ई-लर्निंग, वर्कशॉप्स, सेमिनार और स्किल डेवलपमेंट कोर्सेज़
अराईं कम्युनिटी डेटा फीडिंग वर्क और अन्य तालीमी-सामाजी प्रोग्राम
अकैडमी बिरादरी के सभी सदस्यों से अपील करती है कि इस केंद्र का लाभ उठाएँ, नई पीढ़ी के भविष्य को बेहतर बनाएं और कौम की तरक्की में योगदान दें।
स्थान: दूसरी मंज़िल, अवध प्लाज़ा, दरबार-ए-ख़ास होटल के सामने, पीलीभीत बाईपास रोड, बरेली।
यह जानकारी मौलाना ( कलीम रज़वी ) ने दी।
News By ( Farhaz Malik )





