HomeNationalUttarakhand cabinet meeting: धामी कैबिनेट की बैठक खत्म 7 अहम प्रस्तावों पर...

Uttarakhand cabinet meeting: धामी कैबिनेट की बैठक खत्म 7 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

Date:

देहरादून। उत्तराखंड में UKSSSC पेपर लीक मामले पर युवाओं के प्रदर्शन के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की आपात बैठक संपन्न हुई। आमतौर पर बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक को इस बार एक दिन पहले बुलाया गया। बैठक में राज्यहित से जुड़े 7 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

Uttarakhand Dhami government Important cabinet meeting proposals will be  approved ANN | Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड में धामी सरकार की अहम  कैबिनेट बैठक आज, इन तमाम प्रस्तावों पर लगेगी ...

कैबिनेट के बड़े फैसले:

  1. प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण व शहरी): घरों के निर्माण पर आने वाला अतिरिक्त व्ययभार अब राज्य सरकार वहन करेगी।

  2. शिक्षा विभाग से जुड़े फैसले:

    • दूरदर्शन प्रसारण के लिए 8 नए पद सृजित।

    • विशेष शिक्षा के पदों पर 17 सितंबर 2017 से मार्च 2019 तक डीएलएड पास युवाओं को आउटसोर्सिंग से नियुक्ति का अवसर।

    • सुप्रीम कोर्ट के टीईटी अनिवार्यता फैसले पर पुनर्विचार याचिका दायर करेगी राज्य सरकार।

  3. दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन: दिव्यांग व्यक्ति से विवाह करने पर मिलने वाली आर्थिक सहायता 25,000 से बढ़ाकर 50,000 रुपये की गई।

  4. महक क्रांति नीति: पहले चरण में 91,000 लाभार्थियों के माध्यम से 22,750 हेक्टेयर भूमि पर अरोमैटिक खेती को बढ़ावा।

    • एक हेक्टेयर तक के लिए 80% और उससे अधिक भूमि पर 50% सब्सिडी मिलेगी।

  5. उत्तराखंड कारागार पुनर्गठन: कई नए पदों का सृजन। 27 पद स्थायी रहेंगे, शेष पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से चयन होगा।

Latest stories

उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाओं पर CM धामी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी...

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन! भ्रष्टाचार के आरोपों में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड

उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की...

उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, इन मेगा परियोजनाओं से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे...

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बुलेट की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक...