HomeNationalधराली सेब किसानों को बड़ी राहत, किसानों से सेब की खरीद करेगी...

धराली सेब किसानों को बड़ी राहत, किसानों से सेब की खरीद करेगी उत्तराखंड सरकार, घोषित की एमएसपी, देखें कीमतों की सूची

Date:

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली और आसपास के क्षेत्रों में हाल ही में आई आपदा से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि सरकार धराली और नजदीकी इलाकों के सेब उत्पादकों से उद्यान विभाग के माध्यम से रॉयल डिलीशियस सेब 51 रुपये प्रति किलोग्राम और रेड डिलीशियस व अन्य सेब 45 रुपये प्रति किलोग्राम (ग्रेड-सी को छोड़कर) की दर से खरीद करेगी। इसके लिए धनराशि की व्यवस्था मुख्यमंत्री घोषणा मद से की जाएगी।

Uttrakhand Apple News,धराली के घावों पर मरहम लगाने की कोशिश, किसानों से सेब  की खरीद करेगी उत्तराखंड सरकार - uttarakhand government to buy produce from  apple growers in disaster-hit ...

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद कृषक कल्याण विभाग के सचिव को तुरंत कार्रवाई करने और वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति का शासनादेश जारी करने के निर्देश दिए गए।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हर्षिल घाटी का सेब अपनी उत्कृष्ट गुणवत्ता के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। हाल की आपदा ने स्थानीय किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार ने रॉयल डिलीशियस सेब का एमएसपी 51 रुपये/किग्रा और रेड डिलीशियस सेब का एमएसपी 45 रुपये/किग्रा तय किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रभावित किसानों को आर्थिक राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है।

गणेश जोशी ने बताया कि अतिवृष्टि, ओलावृष्टि और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के चलते औद्यानिक और कृषि फसलों को भारी क्षति हुई है। 12,549.52 हेक्टेयर क्षेत्रफल में औद्यानिक फसलें प्रभावित हुई हैं, जिनमें 5,054.65 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ है। इनमें 1,454.99 हेक्टेयर सिंचित क्षेत्र और 3,600.66 हेक्टेयर असिंचित क्षेत्र शामिल हैं। इसी प्रकार, कृषि क्षेत्र में 136.50 हेक्टेयर जमीन को 33 प्रतिशत से अधिक क्षति पहुंची है। इस आपदा से कुल 6,873 किसान प्रभावित हुए हैं।

Latest stories

हल्द्वानी: कुमाऊं संभाग की बैठक में सीएम धामी ने की शिरकत, कांग्रेस पर साधा निशाना

हल्द्वानी। चोरगलिया में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में...

uttarakhand: दिव्यांग छात्रों के लिए रिसर्च सेंटर की राह में अड़चन, राज्य सरकार से नहीं हो रहा समन्वय

देहरादून। उत्तराखंड में दिव्यांगजनों को बेहतर शैक्षणिक और पुनर्वास...