रुद्रपुर में रंगदारी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिटी वन कॉलोनी निवासी ट्रांसपोर्टर अशोक जैन ने आरोप लगाया है कि बदमाशों ने उनके कार्यालय में घुसकर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और रुपये न देने पर गोली मारने की धमकी दी।

पीड़ित के अनुसार, मामला 2018 के चार करोड़ रुपये के पुराने लेनदेन से जुड़ा है। उस समय समझौता हो चुका था, लेकिन सात साल बाद आरोपी अपने साथियों के साथ दोबारा दबाव बनाने लगे।
-
19 अगस्त को बदमाश पहली बार ट्रांसपोर्टर के कार्यालय पहुंचे और रुपये मांगे।
-
27 अगस्त को 15 से अधिक लोग फिर पहुंचे और कर्मचारियों को धमकाया।
-
इसके बाद एक बार फिर 20 से अधिक लोग असलहों के साथ कार्यालय पहुंचे और कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया।
घटना से दहशत का माहौल बन गया है।
पुलिस ने मामले की तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपितों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होगी।





