HomeNationalH5N1: उत्तराखंड में 'कोरोना से भी खतरनाक' वायरस का खतरा बढ़ा,' अधिकारियों...

H5N1: उत्तराखंड में ‘कोरोना से भी खतरनाक’ वायरस का खतरा बढ़ा,’ अधिकारियों ने किया अलर्ट

Date:

पिछले कुछ वर्षों में कोरोना, निपाह और इबोला जैसी बीमारियों ने दुनिया भर में स्वास्थ्य सेवाओं को चुनौती दी है। अब उत्तराखंड में एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1 वायरस) का खतरा सामने आया है।

avian influenza H5N1 outbreak in  Uttarakhand latest news and updates why bird flu is dangerous

दो जिलों में फैला संक्रमण

उधम सिंह नगर और बागेश्वर जिलों में बर्ड फ्लू के मामले मिले हैं। बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में सैंपलों की जांच के बाद H5N1 वायरस की पुष्टि हुई। पोल्ट्री फार्मों में हजारों मुर्गियों की मौत ने प्रशासन को अलर्ट कर दिया है। प्रभावित क्षेत्रों के एक किलोमीटर दायरे को सील कर दिया गया है।

avian influenza H5N1 outbreak in  Uttarakhand latest news and updates why bird flu is dangerous

कड़ी निगरानी और एहतियात

प्रशासन ने आसपास के पोल्ट्री फार्मों से भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। कर्मचारियों को सफाई, हाथों की सैनेटाइजेशन और संक्रमण से बचाव के अन्य उपाय अपनाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभावित इलाकों में कोविड जैसी सख्ती बरती जा रही है।

avian influenza H5N1 outbreak in  Uttarakhand latest news and updates why bird flu is dangerous

विश्व स्तर पर बढ़ रहा खतरा

बर्ड फ्लू पहले केवल पक्षियों तक सीमित माना जाता था, लेकिन अब यह इंसानों, गायों और चूहों में भी देखा जा चुका है। हाल ही में कंबोडिया, अमेरिका और ब्रिटेन में इसके मामले सामने आए। भारत में इस साल फरवरी में महाराष्ट्र के कई जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी।

avian influenza H5N1 outbreak in  Uttarakhand latest news and updates why bird flu is dangerous

कोविड से ज्यादा संक्रामक?

विशेषज्ञों का कहना है कि H5N1 वायरस बेहद खतरनाक हो सकता है। इसे कोविड से 100 गुना ज्यादा संक्रामक बताया गया है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि यह वायरस महामारी का रूप ले सकता है।

इंसानों के लिए घातक असर

आईसीएमआर की रिपोर्ट के मुताबिक इंसानों में इस संक्रमण की मृत्यु दर 50% से अधिक हो सकती है। हालांकि इंसानों में संक्रमण फिलहाल दुर्लभ है और अधिकतर मामले संक्रमित पक्षियों के सीधे संपर्क में आने से ही होते हैं। लक्षणों में तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत और अंगों का फेल होना शामिल है। अभी तक इस वायरस के लिए कोई वैक्सीन या खास दवा उपलब्ध नहीं है।

Latest stories

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...