HomeUttarakhandबाजपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश कुमार ने सुनी जनता की समस्याएं,...

बाजपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश कुमार ने सुनी जनता की समस्याएं, सुल्तानपुर पट्टी रेलवेकॉलोनी में किया जनसंवाद

Date:

उधम सिंह नगर जनपद के बाजपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सुल्तानपुर पट्टी स्थित रेलवे कॉलोनी में वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश कुमार ने स्थानीय लोगों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को गंभीरता से सुना।

May be an image of one or more people

इस दौरान राजेश कुमार ने क्षेत्रवासियों के साथ विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

May be an image of one or more people

राजेश कुमार ने कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उन्हें निरंतर जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सहयोग और अपनत्व के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह समर्थन उन्हें और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की ऊर्जा प्रदान करता है।

Latest stories

विधायक Tilak Raj Behar ने तहसील दिवस में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

किच्छा: विधानसभा क्षेत्र किच्छा में आयोजित ‘तहसील दिवस’ कार्यक्रम...

UKSSSC Exams: आयोग करेगा सेंटर्स की लाइव मॉनिटरिंग, संवेदनशील केंद्र दो दिन पहले से रडार पर

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने राज्य...

रुद्रपुर: मामा के घर ईद मनाने आई नाबालिग लापता, युवक पर भगाकर ले जाने का आरोप

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में ईद का त्योहार मनाने...