HomeNationalऊधमसिंह नगर में जिला खाद्य अभिहीत अधिकारी पीसी फुलारा की वापसी, आठ...

ऊधमसिंह नगर में जिला खाद्य अभिहीत अधिकारी पीसी फुलारा की वापसी, आठ अधिकारियों के तबादले रद्द

Date:

रुद्रपुर। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने दो महीने पहले किए गए आठ जिला खाद्य अभिहीत अधिकारियों के तबादलों को रद्द कर दिया है। आदेश निरस्त होने के बाद पीसी फुलारा ने ऊधमसिंह नगर में जिला खाद्य अभिहीत अधिकारी के पद पर पुनः कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

10 जून को आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने प्रदेश में आठ जिला खाद्य अभिहीत अधिकारियों और पांच खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के तबादले किए थे। इस आदेश के तहत ऊधमसिंह नगर में दो साल से तैनात पीसी फुलारा का तबादला अल्मोड़ा कर दिया गया था और उनकी जगह बागेश्वर से आए ललित मोहन पांडेय ने पदभार संभाला था।

तबादला आदेश के खिलाफ तीन जिला खाद्य अभिहीत अधिकारियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। अदालत ने विभाग को एक्ट के अनुसार तबादले करने के निर्देश दिए और अगली सुनवाई सितंबर में तय की। इसी बीच आयुक्त ने आठ जिला खाद्य अभिहीत अधिकारियों के तबादला आदेश रद्द कर दिए, जबकि पांच खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश यथावत रहेगा।

अब ललित मोहन पांडेय बागेश्वर लौटेंगे और पीसी फुलारा ने शुक्रवार शाम ऊधमसिंह नगर में अपनी ज्वॉइनिंग पूरी कर ली है।

Latest stories

उत्तराखंड से कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ, CM धामी ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी

चंपावत: उत्तराखंड से पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा का विधिवत...

नेपाल जा रही जर्मन महिला के बैग से मिला भारतीय आधार कार्ड, सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र झूलाघाट स्थित भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय...

बदरीनाथ धाम में चढ़ावे पर बवाल! मंदिर समिति के कर्मचारी पर चोरी का आरोप; BKTC की आंतरिक समिति करेगी जांच

चमोली: उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं...

रुद्रपुर: स्कूल में बड़ा हादसा टला, क्लासरूम में छात्रों पर गिरा सीलिंग फैन; दो घायल

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित एएनझा इंटर कॉलेज में...