TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

ऊधमसिंह नगर में जिला खाद्य अभिहीत अधिकारी पीसी फुलारा की वापसी, आठ अधिकारियों के तबादले रद्द

मुख्य समाचार: रुद्रपुर।
खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने दो महीने पहले किए गए आठ जिला खाद्य अभिहीत अधिकारियों के तबादलों को रद्द कर दिया है।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने दो महीने पहले किए गए आठ जिला खाद्य अभिहीत अधिकारियों के तबादलों को रद्द कर दिया है। आदेश निरस्त होने के बाद पीसी फुलारा ने ऊधमसिंह नगर में जिला खाद्य अभिहीत अधिकारी के पद पर
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
पुनः कार्यभार ग्रहण कर लिया है। 10 जून को आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने प्रदेश में आठ जिला खाद्य अभिहीत अधिकारियों और पांच खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के तबादले किए थे। इस आदेश के तहत ऊधमसिंह नगर में दो साल से तैनात पीसी फुलारा का तबादला
अल्मोड़ा कर दिया गया था और उनकी जगह बागेश्वर से आए ललित मोहन पांडेय ने पदभार संभाला था। तबादला आदेश के खिलाफ तीन जिला खाद्य अभिहीत अधिकारियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। अदालत ने विभाग को एक्ट के अनुसार तबादले करने के निर्देश दिए और
अगली सुनवाई सितंबर में तय की। इसी बीच आयुक्त ने आठ जिला खाद्य अभिहीत अधिकारियों के तबादला आदेश रद्द कर दिए, जबकि पांच खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश यथावत रहेगा। अब ललित मोहन पांडेय बागेश्वर लौटेंगे और पीसी फुलारा ने शुक्रवार शाम ऊधमसिंह नगर में अपनी ज्वॉइनिंग पूरी कर ली है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • अब ललित मोहन पांडेय बागेश्वर लौटेंगे और पीसी फुलारा ने शुक्रवार शाम ऊधमसिंह नगर में अपनी ज्वॉइनिंग पूरी कर ली है।
  • इसी बीच आयुक्त ने आठ जिला खाद्य अभिहीत अधिकारियों के तबादला आदेश रद्द कर दिए, जबकि पांच खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश यथावत रहेगा।
  • अदालत ने विभाग को एक्ट के अनुसार तबादले करने के निर्देश दिए और अगली सुनवाई सितंबर में तय की।