आज दिनांक 16 जुलाई, 2025 को अलबेला फाउंडेशन द्वारा उत्तराखंड के पारंपरिक लोकपर्व ‘हरेला’ के उपलक्ष्य में “पर्यावरण बचाओ अभियान” के तहत पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान की शुरुआत प्रातः 5:30 बजे अंबेडकर पार्क, किच्छा (उधम सिंह नगर) से की गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक 285 से अधिक पौधे किच्छा क्षेत्र के विभिन्न स्थलों – जैसे राजकीय एवं निजी विद्यालय, रेलवे स्टेशन, अंबेडकर पार्क, आवास विकास कॉलोनी के पार्क, किशनपुर क्षेत्र, सरदार वल्लभभाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा आसपास के क्षेत्रों में रोपे जा चुके हैं। अभियान अब भी जारी है।
अलबेला फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. शिव कुमार मित्तल ने इस अवसर पर क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में निम्न सदस्यों का विशेष योगदान रहा:
जयंत मित्तल, कृष्णा गोयल, विवेक कोली, धीरज यादव, दीक्षा सक्सेना, पूजा श्रीवास्तव, हरनीत कौर, मंजू श्रीवास्तव, सोनम मित्तल, पलक मित्तल, अंजना श्रीवास्तव, लक्ष्मी मित्तल, जया मिगलानी, गंगा देवी, उषा देवी, महेंद्र कोली, सृष्टि यादव, गणेश कुमार, मोहित कुमार, दीपक बंसल, राजीव अग्रवाल, शिव कुमार सक्सेना (शिब्बू), ठाकर संतोष कुमार सिंह एवं मनीष सिडाना।
डॉ. शिव कुमार मित्तल
अध्यक्ष,
अलबेला फाउंडेशन, किच्छा





