HomeNationalमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात,उत्तराखंड के...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात,उत्तराखंड के विकास को लेकर किए कई अहम प्रस्ताव

Date:

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्य के सर्वांगीण विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की और ‘विकसित भारत 2047’ के विजन में उत्तराखण्ड की सक्रिय भागीदारी की प्रतिबद्धता जताई।

May be an image of 2 people, dais and text

प्रधानमंत्री को दी उत्तराखण्ड की विशेष सौगात

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री को राज्य की सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराते हुए कार्तिक स्वामी मंदिर का प्रतिरूप और आदि कैलाश यात्रा पर आधारित एक विशेष कॉफीटेबल बुक भेंट की। इसके अलावा, उन्होंने उत्तराखण्ड के पारंपरिक उत्पाद—जैसे धारचूला का घी, पुरोला का लाल चावल, बासमती चावल, काला जीरा, गंधरैण, जम्बू और जैविक शहद—भी भेंट किए। मुख्यमंत्री ने 27 देशों से मिले सर्वोच्च नागरिक सम्मानों पर प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए इसे पूरे देश के लिए गर्व की बात बताया।

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल

मुख्यमंत्री ने गंगा और शारदा कॉरिडोर के लिए विशेष योजना के तहत CSR फंडिंग से इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की मांग की। हरिद्वार-ऋषिकेश में गंगा कॉरिडोर और चंपावत में शारदा कॉरिडोर को धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की दिशा में यह एक बड़ी पहल मानी जा रही है।

May be an image of 2 people, dais and text

सेमीकंडक्टर हब और रेल संपर्क की मांग

सीएम धामी ने ऊधमसिंह नगर के नेपा फार्म क्षेत्र को सेमीकंडक्टर हब के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव रखा। साथ ही, दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस को हरिद्वार तक विस्तार देने और टनकपुर-बागेश्वर तथा ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए संबंधित मंत्रालयों से सहयोग की मांग की। ये परियोजनाएं राज्य की कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को नया आयाम देंगी।

May be an image of 2 people and dais

नंदा राजजात और महाकुंभ के लिए भारी निवेश की मांग

मुख्यमंत्री ने अगस्त 2026 में होने वाली नंदा राजजात यात्रा के लिए 400 करोड़ रुपये की पर्यावरणीय-अनुकूल सुविधाओं की मांग की। साथ ही, 2027 के महाकुंभ के लिए 3,500 करोड़ रुपये की सहायता की मांग की, जिससे यातायात, पुल, पेयजल, शौचालय, पार्किंग और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर किया जा सके।

विद्युत और पर्यावरण से जुड़े प्रस्ताव

धामी ने ऋषिकेश और हरिद्वार में एचटी और एलटी विद्युत लाइनों को भूमिगत करने तथा सिस्टम के ऑटोमेशन के लिए 1,015 करोड़ की डीपीआर को आरडीएसएस योजना में स्वीकृति दिलाने का अनुरोध किया। इसके अलावा, रामझूला स्थित ‘चौरासी कुटिया’ के पुनरुद्धार के लिए राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड से अनुमोदन की मांग की।

पेयजल और सिंचाई के लिए पिंडर-कोसी लिंक योजना

पिंडर और कोसी नदियों को जोड़ने की परियोजना प्रस्तावित की गई है, जिससे बागेश्वर, अल्मोड़ा और नैनीताल जिले के 625 गांवों की 2 लाख से अधिक आबादी को पेयजल और सिंचाई की सुविधा मिल सकेगी। नगर क्षेत्रों—जैसे कौसानी, अल्मोड़ा, रानीखेत और द्वाराहाट—में भी जल संकट से राहत मिलेगी।

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की मांग

सीएम धामी ने राज्य में 596 मेगावाट क्षमता की पांच जल विद्युत परियोजनाओं को स्वीकृति देने का अनुरोध किया। इससे उत्तराखण्ड में ऊर्जा उत्पादन बढ़ेगा और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बल मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने दिए समर्थन के संकेत

प्रधानमंत्री मोदी ने चारधाम यात्रा, आदि कैलाश, नंदा राजजात और महाकुंभ जैसे धार्मिक आयोजनों की तैयारियों पर विशेष रुचि दिखाई। साथ ही, जल जीवन मिशन और अन्य योजनाओं में उत्तराखण्ड को हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

Latest stories

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...