HomeNationalउत्तराखंड: बच्चे की डिलीवरी के बाद घर लौट रहा था परिवार, कार...

उत्तराखंड: बच्चे की डिलीवरी के बाद घर लौट रहा था परिवार, कार नहर में गिरी… नवजात समेत 4 की मौत

Date:

उत्तराखंड में सड़क हादसों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बुधवार सुबह हल्द्वानी में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में तीन दिन का एक नवजात शिशु भी शामिल है।

डिलीवरी के बाद लौट रहा था परिवार

यह हादसा बुधवार, 25 जून की सुबह करीब 7 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग सुशीला तिवारी अस्पताल से बच्चे की डिलीवरी के बाद किच्छा लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार मंडी समिति गेट के सामने पहुँची, वाहन अचानक अनियंत्रित होकर कैनाल नहर में गिर गया।

नवजात और पिता की मौके पर मौत

कार के नहर में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में तीन दिन पहले जन्मे नवजात शिशु और उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा दो अन्य लोगों की भी इस हादसे में जान चली गई।

फायर कर्मियों ने चलाया रेस्क्यू, दो को बचाया

हादसे की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान एक फायरकर्मी भी नहर के तेज बहाव में बहते-बहते बचा, लेकिन उसने साहस दिखाते हुए कार चालक की जान बचा ली। घायल महिला और कार चालक को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है।

Latest stories

विधायक Tilak Raj Behar ने तहसील दिवस में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

किच्छा: विधानसभा क्षेत्र किच्छा में आयोजित ‘तहसील दिवस’ कार्यक्रम...

UKSSSC Exams: आयोग करेगा सेंटर्स की लाइव मॉनिटरिंग, संवेदनशील केंद्र दो दिन पहले से रडार पर

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने राज्य...

रुद्रपुर: मामा के घर ईद मनाने आई नाबालिग लापता, युवक पर भगाकर ले जाने का आरोप

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में ईद का त्योहार मनाने...

उत्तराखंड पर आसमानी आफ़त का कहर: 48 घंटे में 18 लोगों की दर्दनाक मौत

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 48 घंटों के दौरान खराब...

‘डॉन 3’ विवाद पर मनोज बाजपेयी की प्रतिक्रिया: बोले – मैं तो बस इतना कह सकता हूं

हैदराबाद: फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों रणवीर सिंह और...