TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड: बच्चे की डिलीवरी के बाद घर लौट रहा था परिवार, कार नहर में गिरी… नवजात समेत 4 की मौत

मुख्य समाचार: उत्तराखंड में सड़क हादसों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।
बुधवार सुबह हल्द्वानी में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
किच्छा (एजेंसी)। उत्तराखंड में सड़क हादसों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बुधवार सुबह हल्द्वानी में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में तीन दिन का एक नवजात शिशु भी शामिल है। डिलीवरी के बाद
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
लौट रहा था परिवार यह हादसा बुधवार, 25 जून की सुबह करीब 7 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग सुशीला तिवारी अस्पताल से बच्चे की डिलीवरी के बाद किच्छा लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार मंडी समिति गेट के सामने पहुँची, वाहन अचानक अनियंत्रित होकर कैनाल नहर में गिर गया। नवजात
और पिता की मौके पर मौत कार के नहर में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में तीन दिन पहले जन्मे नवजात शिशु और उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा दो अन्य लोगों की भी इस हादसे में जान चली गई। फायर कर्मियों ने चलाया रेस्क्यू, दो
को बचाया हादसे की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान एक फायरकर्मी भी नहर के तेज बहाव में बहते-बहते बचा, लेकिन उसने साहस दिखाते हुए कार चालक की जान बचा ली। घायल महिला और कार चालक को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • घायल महिला और कार चालक को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है।
  • इस दौरान एक फायरकर्मी भी नहर के तेज बहाव में बहते-बहते बचा, लेकिन उसने साहस दिखाते हुए कार चालक की जान बचा ली।
  • फायर कर्मियों ने चलाया रेस्क्यू, दो को बचाया हादसे की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।