HomeNationalगाजियाबाद में सनसनी: हरे सूटकेस में मिला युवती का शव, चेहरे पर...

गाजियाबाद में सनसनी: हरे सूटकेस में मिला युवती का शव, चेहरे पर चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी

Date:

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बेहटा गांव के पास नहर किनारे मंगलवार सुबह एक हरे रंग के सूटकेस में एक युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

चादर में बंधा मिला सूटकेस, शव देख दहले लोग

मंगलवार सुबह करीब 7 बजे जब स्थानीय लोग बेहटा नहर की सड़क से गुजर रहे थे, तो उन्होंने सड़क किनारे एक कपड़े की चादर में लिपटा हुआ हरा सूटकेस पड़ा देखा। शक होने पर लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सूटकेस खोला, तो उसके अंदर करीब 26 वर्षीय एक युवती का शव मिला। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या किसी और स्थान पर की गई और शव को यहां लाकर ठिकाने लगाया गया है

चेहरे पर चोट के गहरे निशान

महिला के मुंह और नाक पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। शुरुआती जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शव की शिनाख्त अब तक नहीं

पुलिस के मुताबिक मृतक महिला ने सूट पहन रखा था। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है और न ही यह स्पष्ट हो पाया है कि उसकी हत्या कब और कहां की गई।

पुलिस जुटी जांच में

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालने और आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही शव की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है।

Latest stories

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...