TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

गाजियाबाद में सनसनी: हरे सूटकेस में मिला युवती का शव, चेहरे पर चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी

मुख्य समाचार: गाजियाबाद।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है।
किच्छा (एजेंसी)। गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बेहटा गांव के पास नहर किनारे मंगलवार सुबह एक हरे रंग के सूटकेस में एक युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। चादर में बंधा मिला सूटकेस, शव देख दहले लोग मंगलवार सुबह करीब 7 बजे जब
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
स्थानीय लोग बेहटा नहर की सड़क से गुजर रहे थे, तो उन्होंने सड़क किनारे एक कपड़े की चादर में लिपटा हुआ हरा सूटकेस पड़ा देखा। शक होने पर लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सूटकेस खोला, तो उसके अंदर करीब 26 वर्षीय एक युवती का शव मिला। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या
किसी और स्थान पर की गई और शव को यहां लाकर ठिकाने लगाया गया है। चेहरे पर चोट के गहरे निशान महिला के मुंह और नाक पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। शुरुआती जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त अब तक नहीं पुलिस के मुताबिक मृतक
महिला ने सूट पहन रखा था। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है और न ही यह स्पष्ट हो पाया है कि उसकी हत्या कब और कहां की गई। पुलिस जुटी जांच में पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालने और आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही शव की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • साथ ही शव की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है।
  • पुलिस जुटी जांच में पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालने और आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगालनी शुरू कर दी है।
  • फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है और न ही यह स्पष्ट हो पाया है कि उसकी हत्या कब और कहां की गई।