HomeNationalसब-इंस्पेक्टर की रिवाल्वर से युवक को लगी गोली, शव को कार में...

सब-इंस्पेक्टर की रिवाल्वर से युवक को लगी गोली, शव को कार में रखकर नदी में फेंका

Date:

चंडीगढ़: पंजाब के लुधियाना से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शराब पार्टी के दौरान एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) की रिवॉल्वर से चली गोली लगने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी एएसआई ने अपने साथियों की मदद से शव को कार में डालकर मोरिंडा की नहर में फेंक दिया, ताकि हत्या को छिपाया जा सके।

क्या है पूरा मामला?
घटना 16 अप्रैल की है। पुलिस के मुताबिक, गुरजिंदर सिंह उर्फ गोरा, सुखविंदर सिंह उर्फ गगन, और आरोपी एएसआई अविंदरपाल सिंह उर्फ टेम एक साथ शराब पी रहे थे। नशे में धुत होने के बाद मस्ती-मजाक के दौरान एएसआई की रिवॉल्वर से गोली चल गई, जो सीधी गुरजिंदर को जा लगी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घबरा कर एएसआई और उसके साथियों ने गुरजिंदर के शव को अपनी कार में डाला और उसे मोरिंडा नहर में फेंक दिया।

परिजनों की शिकायत से खुला राज
जब गुरजिंदर घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दी। पुलिस ने जब तस्वीरें वायरल कीं, उसी दौरान मोरिंडा पुलिस को एक अज्ञात शव मिला, जिसका पोस्टमार्टम कराने के बाद शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया था।

बाद में जब गुरजिंदर की मां ने लुधियाना पुलिस को बताया कि उसका बेटा एएसआई बंटी और गगन के साथ गया था, तभी से गायब है, तो पुलिस ने एएसआई को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने पूरा सच उगल दिया।

गिरफ्तारी और जांच
एडीसीपी मनदीप सिंह के अनुसार, पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी सबसे बड़ी गलती यह थी कि उन्होंने हत्या की जानकारी छिपाई और शव को गुपचुप तरीके से नष्ट करने की कोशिश की।

पुलिस अब घटना में इस्तेमाल की गई कार और हथियार की फोरेंसिक जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गोली गलती से चली या फिर यह सुनियोजित हत्या थी।

मामला अब हत्या और साक्ष्य नष्ट करने के तहत दर्ज कर लिया गया है और तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Latest stories

विधायक Tilak Raj Behar ने तहसील दिवस में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

किच्छा: विधानसभा क्षेत्र किच्छा में आयोजित ‘तहसील दिवस’ कार्यक्रम...

UKSSSC Exams: आयोग करेगा सेंटर्स की लाइव मॉनिटरिंग, संवेदनशील केंद्र दो दिन पहले से रडार पर

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने राज्य...

रुद्रपुर: मामा के घर ईद मनाने आई नाबालिग लापता, युवक पर भगाकर ले जाने का आरोप

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में ईद का त्योहार मनाने...