TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

सब-इंस्पेक्टर की रिवाल्वर से युवक को लगी गोली, शव को कार में रखकर नदी में फेंका

मुख्य समाचार: चंडीगढ़: पंजाब के लुधियाना से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शराब पार्टी के दौरान एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) की रिवॉल्वर से चली गोली लगने से युवक की मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी एएसआई ने अपने साथियों की मदद से शव को कार में डालकर मोरिंडा की नहर में फेंक दिया, ताकि हत्या को छिपाया जा सके।
किच्छा (एजेंसी)। चंडीगढ़: पंजाब के लुधियाना से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शराब पार्टी के दौरान एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) की रिवॉल्वर से चली गोली लगने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी एएसआई ने अपने साथियों की मदद से शव को कार में डालकर मोरिंडा की नहर में फेंक दिया, ताकि हत्या को छिपाया जा सके। क्या है पूरा मामला?घटना 16 अप्रैल की है। पुलिस के मुताबिक, गुरजिंदर सिंह उर्फ
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
गोरा, सुखविंदर सिंह उर्फ गगन, और आरोपी एएसआई अविंदरपाल सिंह उर्फ टेम एक साथ शराब पी रहे थे। नशे में धुत होने के बाद मस्ती-मजाक के दौरान एएसआई की रिवॉल्वर से गोली चल गई, जो सीधी गुरजिंदर को जा लगी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घबरा कर एएसआई और उसके साथियों ने गुरजिंदर के शव को अपनी कार में डाला और उसे मोरिंडा नहर में फेंक दिया। परिजनों की शिकायत से खुला राजजब गुरजिंदर घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की
रिपोर्ट दी। पुलिस ने जब तस्वीरें वायरल कीं, उसी दौरान मोरिंडा पुलिस को एक अज्ञात शव मिला, जिसका पोस्टमार्टम कराने के बाद शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया था। बाद में जब गुरजिंदर की मां ने लुधियाना पुलिस को बताया कि उसका बेटा एएसआई बंटी और गगन के साथ गया था, तभी से गायब है, तो पुलिस ने एएसआई को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने पूरा सच उगल दिया। गिरफ्तारी और जांचएडीसीपी मनदीप सिंह के अनुसार, पुलिस ने
गोपनीय सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी सबसे बड़ी गलती यह थी कि उन्होंने हत्या की जानकारी छिपाई और शव को गुपचुप तरीके से नष्ट करने की कोशिश की। पुलिस अब घटना में इस्तेमाल की गई कार और हथियार की फोरेंसिक जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गोली गलती से चली या फिर यह सुनियोजित हत्या थी। मामला अब हत्या और साक्ष्य नष्ट करने के तहत दर्ज कर लिया गया है और तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • मामला अब हत्या और साक्ष्य नष्ट करने के तहत दर्ज कर लिया गया है और तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
  • साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गोली गलती से चली या फिर यह सुनियोजित हत्या थी।
  • पुलिस अब घटना में इस्तेमाल की गई कार और हथियार की फोरेंसिक जांच कर रही है।