Wednesday, February 11, 2026
HomeNationalमुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की अर्द्ध कुंभ 2027 की तैयारियों की...

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की अर्द्ध कुंभ 2027 की तैयारियों की समीक्षा

Date:

TN9 देहरादून : उत्तराखंड के हरिद्वार में वर्ष 2027 में होने वाले अर्द्ध कुंभ मेला की तैयारियों के संदर्भ में राज्य के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में बैठक हुई। जिसमें उन्होंने अधिकारियों को मेले की तैयारियों के लिए सभी संबंधित विभागों योजना एवं प्रस्ताव तैयार किए जाने के निर्देश दिए।

“जिलाधिकारी हरिद्वार संबंधित विभागों के साथ करें शीघ्र बैठक”
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने जिलाधिकारी हरिद्वार को संबंधित विभागों के साथ शीघ्र बैठक आयोजित किए जाने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि अगले सात दिनों में सभी कार्यदायी विभागों के नोडल अधिकारी नामित कर लिए जाए। साथ ही, पदों के सृजन की कार्रवाई भी पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि इनसे संबंधित आदेश अगले सात दिनों में कर लिए जाए। उन्होंने कहा कि जिन समितियों और उप समितियों का गठन किया जाना है, अगले सात दिनों में कर लिया जाए। उन्होंने 30 अप्रैल तक प्रस्ताव एवं आंकलन तैयार कर भारत सरकार को भेजे जाने के भी निर्देश दिए।

“अर्द्ध कुंभ 2027 में श्रद्धालुओं के बढ़ने की अत्यधिक संभावना”
अर्द्ध कुंभ 2027 के अंतर्गत, शाही स्नान वाले विशेष दिवसों पर श्रद्धालुओं की अधिकतम संख्या का आंकलन करते हुए कार्य योजना तैयार किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि आने वाले समय में कनेक्टिविटी बढ़ने और श्रद्धालुओं के बढ़ने की अत्यधिक संभावना है। उन्होंने इसके अनुरूप श्रद्धालुओं की संख्या का आंकलन करते हुए पार्किंग एवं ट्रैफिक मूवमेंट योजना तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए विशेषज्ञों द्वारा आंकलन कराए जाने के उपरांत योजनाएं तैयार कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने नए पार्किंग स्थल चिह्नित किए जाने के साथ, पुराने पार्किंग स्थलों की क्षमता बढ़ाए जाने के भी निर्देश दिए।

“अधिकारी कुंभ मेला क्षेत्र सहित अन्य उपयोगी स्थानों का करें स्थलीय निरीक्षण”
बर्द्धन ने कहा कि हरिद्वार कुंभ मेला, कांवड़ यात्रा एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए अत्यधिक महत्त्वपूर्ण क्षेत्र है। इसके लिए मूलभूत ढांचों को मजबूत किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि दीर्घकालीन योजना के अंतर्गत, स्थाई प्रकृति के कार्यों को ध्यान में रखा जाए। उन्होंने हरिद्वार क्षेत्र में ऑडिटोरियम और सांस्कृतिक केंद्र बनाए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कुंभ मेला क्षेत्र सहित अन्य उपयोगी स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य योजनाएं तैयार किए जाने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव नीतेश झा, राधिका झा, डॉ.पंकज कुमार पाण्डेय, सचिव और मंडलायुक्त विनय शंकर पाण्डेय, आर राजेश कुमार के अतिरिक्त, जिलाधिकारी, हरिद्वार, कर्मेंद्र सिंह, जिलाधिकारी, पौड़ी, आशीष चौहान, जिलाधिकारी, टिहरी सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Latest stories

उत्तराखंड: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही बीसीए छात्रा की प्री-मेच्योर डिलीवरी के बाद मौत

देहरादून: राजधानी देहरादून में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही...

अनियंत्रित वाहन ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, चालक फरार

श्रीनगर: मंगलवार सुबह एक अनियंत्रित वाहन ने शहर में...

उधम सिंह नगर: जिला अस्पताल में रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज भटकते रहे

रुद्रपुर: जिला अस्पताल में कुत्ते के काटने पर लगाई...

पिथौरागढ़ यूनिट से आए आईटीबीपी के जवान ने मसूरी में की आत्महत्या, दो माह पहले ही किया था ज्वाइन

मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी)...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş