विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
दिए कि इनसे संबंधित आदेश अगले सात दिनों में कर लिए जाए। उन्होंने कहा कि जिन समितियों और उप समितियों का गठन किया जाना है, अगले सात दिनों में कर लिया जाए। उन्होंने 30 अप्रैल तक प्रस्ताव एवं आंकलन तैयार कर भारत सरकार को भेजे जाने के भी निर्देश दिए। "अर्द्ध कुंभ 2027 में श्रद्धालुओं के बढ़ने की अत्यधिक संभावना" अर्द्ध कुंभ 2027 के अंतर्गत, शाही स्नान वाले विशेष दिवसों पर श्रद्धालुओं की अधिकतम संख्या का आंकलन करते हुए कार्य योजना तैयार किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि आने वाले समय में कनेक्टिविटी बढ़ने
और श्रद्धालुओं के बढ़ने की अत्यधिक संभावना है। उन्होंने इसके अनुरूप श्रद्धालुओं की संख्या का आंकलन करते हुए पार्किंग एवं ट्रैफिक मूवमेंट योजना तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए विशेषज्ञों द्वारा आंकलन कराए जाने के उपरांत योजनाएं तैयार कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने नए पार्किंग स्थल चिह्नित किए जाने के साथ, पुराने पार्किंग स्थलों की क्षमता बढ़ाए जाने के भी निर्देश दिए। "अधिकारी कुंभ मेला क्षेत्र सहित अन्य उपयोगी स्थानों का करें स्थलीय निरीक्षण" बर्द्धन ने कहा कि हरिद्वार कुंभ मेला, कांवड़ यात्रा एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए अत्यधिक महत्त्वपूर्ण क्षेत्र है। इसके