Homeराष्ट्रीयपटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 13 लोगों की जलकर मौत

पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 13 लोगों की जलकर मौत

Date:

पालनपुर: गुजरात के बनासकांठा जिले में मंगलवार को एक पटाखा फैक्टरी में आग लगने और इमारत के कुछ हिस्से ढहने से 13 लोगों की जान चली गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना डीसा कस्बे के पास स्थित इकाई में हुई। डीसा की उपमंडल मजिस्ट्रेट नेहा पांचाल ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्टरी में विस्फोट के कारण आग लगने और इमारत के कुछ हिस्से ढह जाने से कई लोग मलबे में दब गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में 13 लोग मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से मलबा हटाने तथा उसमें दबे लोगों को बचाने के लिए अभियान जारी है। अधिकारियों के अनुसार डीसा नगरपालिका के दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बचाव कार्य में सहायता के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की एक टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है।

Latest stories

फरजाना बेगम ने देहरादून शासकीय कार्यालय में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को तुरंत समाधान के दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री...

नितिन बाल्मीकि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य नामित

उत्तराखंड सरकार द्वारा युवा भाजपा नेता नितिन बाल्मीकि को...