TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 13 लोगों की जलकर मौत

मुख्य समाचार: पालनपुर: गुजरात के बनासकांठा जिले में मंगलवार को एक पटाखा फैक्टरी में आग लगने और इमारत के कुछ हिस्से ढहने से 13 लोगों की जान चली गई।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
किच्छा (एजेंसी)। पालनपुर: गुजरात के बनासकांठा जिले में मंगलवार को एक पटाखा फैक्टरी में आग लगने और इमारत के कुछ हिस्से ढहने से 13 लोगों की जान चली गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
घटना डीसा कस्बे के पास स्थित इकाई में हुई। डीसा की उपमंडल मजिस्ट्रेट नेहा पांचाल ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्टरी में विस्फोट के कारण आग लगने और इमारत के कुछ
हिस्से ढह जाने से कई लोग मलबे में दब गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में 13 लोग मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से मलबा हटाने तथा उसमें दबे लोगों को बचाने के लिए
अभियान जारी है। अधिकारियों के अनुसार डीसा नगरपालिका के दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बचाव कार्य में सहायता के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की एक टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बचाव कार्य में सहायता के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की एक टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है।
  • अधिकारियों के अनुसार डीसा नगरपालिका के दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।
  • उन्होंने बताया कि घटनास्थल से मलबा हटाने तथा उसमें दबे लोगों को बचाने के लिए अभियान जारी है।