HomeNationalहल्द्वानी : 4 दिन से लापता महिला का शव, कालीचौड़ के जंगल...

हल्द्वानी : 4 दिन से लापता महिला का शव, कालीचौड़ के जंगल से हुआ बरामद

Date:

TN9 हल्द्वानी : 4 दिन से लापता महिला का शव कालीचौड़ के जंगल से बरामद हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आपको बता दें कि नवाबी रोड, एस्सार पेट्रोल पंप के पास, हल्द्वानी निवासी 38 साल की नेहा उप्रेती विगत 26 मार्च को अपनी बहन के घर जाने को कहकर निकली थी और फिर गायब हो गई थी।

रविवार को कुछ लोगों ने कालीचौड़ के जंगल में एक महिला का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। महिला की शिनाख्त नेहा उप्रेती के रूप में हुई।काठगोदाम थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी।

Latest stories

रेलवे कर्मचारियों का बड़ा ऐलान! 24 जून को देशभर में विरोध प्रदर्शन, जानें क्या हैं मांगें

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे के सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन (S&T)...

अंतिम संस्कार की तैयारी थी पूरी, तभी चेहरे ने खोला सच—उत्तराखंड में चौंकाने वाला मामला, अस्पताल की बड़ी चूक

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच)...