HomeNationalदेहरादूनः बोर्डिंग स्कूल में बच्चा स्विमिंग पूल में प्रैक्टिस कर रहा था...

देहरादूनः बोर्डिंग स्कूल में बच्चा स्विमिंग पूल में प्रैक्टिस कर रहा था अचानक बेहोश हो गया जिससे उसकी मौत हो गई

Date:

TN9 देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून जनपद अंतर्गत मसूरी के एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में सोमवार को मृत्यु हो गई। छात्र दिल्ली का निवासी बताया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कम्युनिटी अस्पताल मसूरी से डेथ मेमो मिला। जिसके अनुसार, वाइन वर्ग एलन बोर्डिंग स्कूल का तेरह वर्षीय एक बालक/छात्र को हेड मास्टर द्वारा मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। सूचना पर थाना मसूरी पहुंची पुलिस ने बच्चे की मृत्यु के सम्बन्ध में स्कूल स्टाफ से जानकारी ली। स्कूल स्टाफ ने पुलिस को बताया कि बच्चा स्विमिंग पूल में स्विमिंग की प्रैक्टिस कर रहा था। जो अचानक स्विमिंग पूल में ही बेहोश हो गया। जिसे तुरंत अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत्यु घोषित कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, मृत छात्र के परिजन भी मसूरी पहुंच गए हैं। मृतक का पोस्टमार्टम उपरांत, शव परिजनों को दे दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Latest stories

हरिद्वार कांवड़ियों की मौत मामले में नया मोड़, NHAI के खिलाफ केस दर्ज

हरिद्वार: हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित बढ़ेड़ी राजपूतान...

एंटी-पेपर लीक: राष्ट्रपति मुर्मू ने एंटी-पेपर लीक संशोधन बिल को दी मंजूरी

नई दिल्ली: देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक...

कावंड यात्रा के रूट पर उत्तराखंड-UP में प्रतिबंधित रहेंगे बड़े वाहन

काशीपुर: कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश...