TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

देहरादूनः बोर्डिंग स्कूल में बच्चा स्विमिंग पूल में प्रैक्टिस कर रहा था अचानक बेहोश हो गया जिससे उसकी मौत हो गई

मुख्य समाचार: TN9 देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून जनपद अंतर्गत मसूरी के एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में सोमवार को मृत्यु हो गई।
छात्र दिल्ली का निवासी बताया गया है।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून जनपद अंतर्गत मसूरी के एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में सोमवार को मृत्यु हो गई। छात्र दिल्ली का निवासी बताया गया है। पुलिस सूत्रों
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
ने बताया कि कम्युनिटी अस्पताल मसूरी से डेथ मेमो मिला। जिसके अनुसार, वाइन वर्ग एलन बोर्डिंग स्कूल का तेरह वर्षीय एक बालक/छात्र को हेड मास्टर द्वारा मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। सूचना पर थाना मसूरी पहुंची पुलिस ने
बच्चे की मृत्यु के सम्बन्ध में स्कूल स्टाफ से जानकारी ली। स्कूल स्टाफ ने पुलिस को बताया कि बच्चा स्विमिंग पूल में स्विमिंग की प्रैक्टिस कर रहा था। जो अचानक स्विमिंग पूल में ही बेहोश हो गया। जिसे तुरंत
अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत्यु घोषित कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार, मृत छात्र के परिजन भी मसूरी पहुंच गए हैं। मृतक का पोस्टमार्टम उपरांत, शव परिजनों को दे दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
  • मृतक का पोस्टमार्टम उपरांत, शव परिजनों को दे दिया गया है।
  • सूत्रों के अनुसार, मृत छात्र के परिजन भी मसूरी पहुंच गए हैं।