HomeUttarakhandउत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका: कर एवं राजस्व निरीक्षक के पदों...

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका: कर एवं राजस्व निरीक्षक के पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू

Date:

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने शहरी विकास विभाग के अंतर्गत उत्तराखंड पालिका (केन्द्रीयित) राजस्व सेवा में कर एवं राजस्व निरीक्षक के 29 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग ने बुधवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

4 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 4 अगस्त निर्धारित की गई है।

इसके अलावा, आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर अभ्यर्थियों को 12 अगस्त से 21 अगस्त तक ऑनलाइन संशोधन करने का अवसर भी मिलेगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही, आवेदन की अंतिम तिथि तक अभ्यर्थी का नाम उत्तराखंड के किसी भी सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत होना आवश्यक होगा।

ऐसे करें आवेदन

अभ्यर्थी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन, पात्रता, आयु सीमा और अन्य शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...