TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका: कर एवं राजस्व निरीक्षक के पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू

मुख्य समाचार: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने शहरी विकास विभाग के अंतर्गत उत्तराखंड पालिका (केन्द्रीयित) राजस्व सेवा में कर एवं राजस्व निरीक्षक के 29 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है।
किच्छा (एजेंसी)। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने शहरी विकास विभाग के अंतर्गत उत्तराखंड पालिका (केन्द्रीयित) राजस्व सेवा में कर एवं राजस्व निरीक्षक के 29 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग ने बुधवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
है। 4 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 4 अगस्त निर्धारित की गई है। इसके अलावा, आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने
पर अभ्यर्थियों को 12 अगस्त से 21 अगस्त तक ऑनलाइन संशोधन करने का अवसर भी मिलेगा। कौन कर सकता है आवेदन? भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही, आवेदन की अंतिम तिथि तक अभ्यर्थी का नाम उत्तराखंड के
किसी भी सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत होना आवश्यक होगा। ऐसे करें आवेदन अभ्यर्थी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन, पात्रता, आयु सीमा और अन्य शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन, पात्रता, आयु सीमा और अन्य शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
  • ऐसे करें आवेदन अभ्यर्थी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • साथ ही, आवेदन की अंतिम तिथि तक अभ्यर्थी का नाम उत्तराखंड के किसी भी सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत होना आवश्यक होगा।