HomeUttarakhandचमोली को 155 करोड़ की विकास सौगात! सीएम धामी ने 63 परियोजनाओं...

चमोली को 155 करोड़ की विकास सौगात! सीएम धामी ने 63 परियोजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

Date:

गोपेश्वर: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को चमोली जनपद को विकास की बड़ी सौगात देते हुए 155.36 करोड़ रुपये की लागत वाली 63 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। गोपेश्वर स्थित पुलिस मैदान में आयोजित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ सेवा पखवाड़े के तहत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 113.99 करोड़ रुपये की लागत वाली 36 योजनाओं का शिलान्यास तथा 41.37 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुई 27 योजनाओं का लोकार्पण किया।

विभिन्न विभागों की कुल 63 विकास योजनाओं की सौगात दी। Jagran

अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, बाढ़ सुरक्षा, पशुपालन, पर्यटन और अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक, सांस्कृतिक और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चमोली जनपद के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

36 नई परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने 113.99 करोड़ रुपये की लागत वाली 36 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के माध्यम से सड़क संपर्क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा।

27 परियोजनाओं का लोकार्पण, कई क्षेत्रों को मिलेगा लाभ

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 41.37 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई 27 विकास योजनाओं का लोकार्पण भी किया। इनमें प्रमुख रूप से—

  • गैरसैंण मुख्य मार्ग पर इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण
  • सेमी-मासों मोटर मार्ग का निर्माण
  • हापला-गुड़म-नैल-नौली मोटर मार्ग
  • नंदासैंण-मालई मोटर मार्ग का डामरीकरण
  • बीपीएचयू पोखरी एवं जिला चिकित्सालय चमोली में डीआईपीएचएल भवन
  • विभिन्न विद्यालयों में पुस्तकालय, आर्ट एंड क्राफ्ट कक्ष और विज्ञान प्रयोगशालाओं का निर्माण
  • बैरागना ट्राउट इंडोर हैचरी
  • गोपेश्वर स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो कोर्ट वाला बैडमिंटन हॉल
  • कल्पेश्वर पाथवे एवं आर्क ब्रिज
  • पाण्डुकेश्वर बहुउद्देशीय सहकारी समिति भवन
  • तेफना-कण्डारा, कुलसारी-गैरवारम और लोल्टी-मालबज्वाड़-पास्तोली मोटर मार्गों का उन्नयन

इन परियोजनाओं के पूरा होने से चमोली में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, पर्यटन, मत्स्य पालन और आधारभूत ढांचे को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, नगर पालिका परिषद चमोली-गोपेश्वर अध्यक्ष संदीप रावत, कर्णप्रयाग नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह, महिला आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, राज्य मंत्री हरक सिंह, रामचंद्र गौड़, बलवीर घुनियाल, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष प्रेम सिंह राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश सहित अनेक जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest stories

CM धामी की तारीफ में उतरे कांग्रेस विधायक, पांच साल का कार्यकाल पूरा होने पर दी बधाई

चमोली: उत्तराखंड की बदरीनाथ विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक...

‘क्या हम सिर्फ झंडे-डंडे उठाने के लिए हैं? बीजेपी के कई पदाधिकारियों का एक साथ इस्तीफा, मचा हड़कंप

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी...

उत्तराखंड में SIR का असर! 8 लाख से ज्यादा वोटरों के नाम कटे, देखें जिलेवार पूरी लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के पहले...