विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
कि राज्य सरकार का लक्ष्य विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, बाढ़ सुरक्षा, पशुपालन, पर्यटन और अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक, सांस्कृतिक और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चमोली जनपद के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। 36 नई परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास मुख्यमंत्री ने 113.99 करोड़ रुपये की लागत वाली 36 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के माध्यम से सड़क संपर्क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और
अन्य बुनियादी सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा। 27 परियोजनाओं का लोकार्पण, कई क्षेत्रों को मिलेगा लाभ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 41.37 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई 27 विकास योजनाओं का लोकार्पण भी किया। इनमें प्रमुख रूप से— गैरसैंण मुख्य मार्ग पर इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण सेमी-मासों मोटर मार्ग का निर्माण हापला-गुड़म-नैल-नौली मोटर मार्ग नंदासैंण-मालई मोटर मार्ग का डामरीकरण बीपीएचयू पोखरी एवं जिला चिकित्सालय चमोली में डीआईपीएचएल भवन विभिन्न विद्यालयों में पुस्तकालय, आर्ट एंड क्राफ्ट कक्ष और विज्ञान प्रयोगशालाओं का निर्माण बैरागना ट्राउट इंडोर हैचरी गोपेश्वर स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो कोर्ट वाला बैडमिंटन हॉल कल्पेश्वर पाथवे एवं आर्क ब्रिज पाण्डुकेश्वर बहुउद्देशीय सहकारी समिति भवन तेफना-कण्डारा, कुलसारी-गैरवारम और लोल्टी-मालबज्वाड़-पास्तोली मोटर मार्गों का