HomeUttarakhand'भंडारा करा दो बाबूजी' की आवाज हुई हमेशा के लिए खामोश, हरिद्वार...

‘भंडारा करा दो बाबूजी’ की आवाज हुई हमेशा के लिए खामोश, हरिद्वार के चर्चित ‘भंडारा किंग’ रमाशंकर गुप्ता का निधन

Date:

हरिद्वार: हरकी पैड़ी पर वर्षों से गूंजने वाली मशहूर आवाज “भंडारा करा दो बाबूजी” अब हमेशा के लिए शांत हो गई है। श्रद्धालुओं के बीच ‘भंडारा किंग’ के नाम से प्रसिद्ध रमाशंकर गुप्ता का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से हरिद्वार में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर भी उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को सीसीआर (कंट्रोल रूम) के पास रमाशंकर गुप्ता का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से मृत्यु के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी।

हरकी पैड़ी की पहचान बन चुके थे रमाशंकर

हरिद्वार आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए रमाशंकर गुप्ता किसी परिचय के मोहताज नहीं थे। हरकी पैड़ी और शिवसेतु क्षेत्र में उनकी आवाज “भंडारा करा दो बाबूजी” वर्षों से श्रद्धालुओं के बीच पहचान बन चुकी थी। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर भी उनके वीडियो और अंदाज अक्सर वायरल होते रहते थे, जिससे वे देशभर में चर्चित हो गए थे।

भंडारे के जरिए चलाते थे जीवनयापन

रमाशंकर गुप्ता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के निवासी थे। कई वर्ष पहले वे हरिद्वार आए और यहीं बस गए। शुरुआती दिनों में उन्होंने हरकी पैड़ी क्षेत्र में रहकर जीवनयापन किया। बाद में वे आसपास के भोजनालयों से भोजन की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं के सहयोग से भंडारे आयोजित कराने लगे। इसी कार्य के माध्यम से उन्हें कमीशन मिलता था और उसी से उनका गुजारा चलता था।

श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में शोक

रमाशंकर गुप्ता का निधन हरिद्वार के स्थानीय लोगों और नियमित रूप से हरकी पैड़ी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भावुक करने वाली खबर है। उनकी अनोखी पहचान और वर्षों की मौजूदगी ने उन्हें हरिद्वार की एक चर्चित शख्सियत बना दिया था।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों की आधिकारिक जानकारी सामने आएगी।

Latest stories

वियतनाम में बड़ा हादसा! पर्यटकों से भरी नाव पलटी, मरने वाले अधिकतर भारतीय

दक्षिणी वियतनाम में शनिवार को बड़ा समुद्री हादसा हो...

उत्तराखंड: सौतेले पिता पर नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, विरोध करने पर मां को पीटा

रुद्रपुर। उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक नाबालिग से दुष्कर्म के...

राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे पर सीएम धामी का तंज, बोले- चुनाव का समय है, आना-जाना तो लगा रहता है

देहरादून: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे...

उत्तराखंड: CM धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला! 10 अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी, पढ़िए पूरी लिस्ट

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित...