TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

'भंडारा करा दो बाबूजी' की आवाज हुई हमेशा के लिए खामोश, हरिद्वार के चर्चित 'भंडारा किंग' रमाशंकर गुप्ता का निधन

मुख्य समाचार: हरिद्वार: हरकी पैड़ी पर वर्षों से गूंजने वाली मशहूर आवाज "भंडारा करा दो बाबूजी" अब हमेशा के लिए शांत हो गई है।
श्रद्धालुओं के बीच 'भंडारा किंग' के नाम से प्रसिद्ध रमाशंकर गुप्ता का निधन हो गया।
किच्छा (एजेंसी)। हरिद्वार: हरकी पैड़ी पर वर्षों से गूंजने वाली मशहूर आवाज "भंडारा करा दो बाबूजी" अब हमेशा के लिए शांत हो गई है। श्रद्धालुओं के बीच 'भंडारा किंग' के नाम से प्रसिद्ध रमाशंकर गुप्ता का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से हरिद्वार में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर भी उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को सीसीआर (कंट्रोल रूम) के पास
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
रमाशंकर गुप्ता का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से मृत्यु के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। हरकी पैड़ी की पहचान बन चुके थे रमाशंकर हरिद्वार आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए रमाशंकर गुप्ता किसी परिचय के मोहताज नहीं थे। हरकी पैड़ी और शिवसेतु क्षेत्र में उनकी आवाज "भंडारा करा दो बाबूजी" वर्षों से श्रद्धालुओं के बीच पहचान
बन चुकी थी। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर भी उनके वीडियो और अंदाज अक्सर वायरल होते रहते थे, जिससे वे देशभर में चर्चित हो गए थे। भंडारे के जरिए चलाते थे जीवनयापन रमाशंकर गुप्ता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के निवासी थे। कई वर्ष पहले वे हरिद्वार आए और यहीं बस गए। शुरुआती दिनों में उन्होंने हरकी पैड़ी क्षेत्र में रहकर जीवनयापन किया। बाद में वे आसपास के भोजनालयों से भोजन की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं के सहयोग से
भंडारे आयोजित कराने लगे। इसी कार्य के माध्यम से उन्हें कमीशन मिलता था और उसी से उनका गुजारा चलता था। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में शोक रमाशंकर गुप्ता का निधन हरिद्वार के स्थानीय लोगों और नियमित रूप से हरकी पैड़ी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भावुक करने वाली खबर है। उनकी अनोखी पहचान और वर्षों की मौजूदगी ने उन्हें हरिद्वार की एक चर्चित शख्सियत बना दिया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों की आधिकारिक जानकारी सामने आएगी।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों की आधिकारिक जानकारी सामने आएगी।
  • उनकी अनोखी पहचान और वर्षों की मौजूदगी ने उन्हें हरिद्वार की एक चर्चित शख्सियत बना दिया था।
  • श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में शोक रमाशंकर गुप्ता का निधन हरिद्वार के स्थानीय लोगों और नियमित रूप से हरकी पैड़ी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भावुक करने वाली खबर है।