HomeUttarakhandहल्द्वानी: MBPG कॉलेज में दो छात्राएं भिड़ीं, मुख्य गेट बना अखाड़ा... लात-घूंसों...

हल्द्वानी: MBPG कॉलेज में दो छात्राएं भिड़ीं, मुख्य गेट बना अखाड़ा… लात-घूंसों और बाल खींचने तक पहुंचा विवाद

Date:

हल्द्वानी: शहर के प्रतिष्ठित एमबीपीजी कॉलेज में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कॉलेज के मुख्य गेट पर दो छात्राएं आपस में भिड़ गईं। दोनों के बीच शुरू हुई कहासुनी कुछ ही पलों में मारपीट में बदल गई, जिससे कॉलेज परिसर के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना को देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की भीड़ जुट गई।

News Article Hero Image

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान दोनों छात्राओं के बीच जमकर लात-घूंसे चले और एक-दूसरे के बाल खींचे गए। हालात बिगड़ते देख मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अन्य छात्रों ने हस्तक्षेप कर दोनों को अलग कराया और स्थिति को नियंत्रित किया।

विवाद की वजह क्या थी?

कॉलेज कर्मचारियों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विवाद के पीछे एक युवक (बॉयफ्रेंड) को लेकर आपसी कहासुनी और पिछले वर्ष हुए छात्रसंघ चुनाव में अलग-अलग छात्र प्रत्याशियों का समर्थन करने को लेकर चली आ रही रंजिश की चर्चा है। हालांकि, इन कारणों की कॉलेज प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

दोबारा पहुंची छात्रा, सुरक्षाकर्मियों ने किया हस्तक्षेप

बताया जा रहा है कि मामला शांत होने के कुछ समय बाद एक छात्रा कुछ अन्य छात्रों के साथ फिर कॉलेज गेट पर पहुंच गई। स्थिति दोबारा तनावपूर्ण होती देख सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप किया, सभी को फटकार लगाई और कॉलेज परिसर के बाहर भेज दिया।

प्राचार्य बोले- अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी

एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एन.एस. बनकोटी ने कहा कि उन्हें घटना की आधिकारिक जानकारी अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच में कॉलेज परिसर में अनुशासनहीनता या अराजकता की पुष्टि होती है, तो संबंधित छात्रों के खिलाफ कॉलेज के नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल इस मामले में कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है और न ही पुलिस कार्रवाई की पुष्टि हुई है। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...