TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

हल्द्वानी: MBPG कॉलेज में दो छात्राएं भिड़ीं, मुख्य गेट बना अखाड़ा... लात-घूंसों और बाल खींचने तक पहुंचा विवाद

मुख्य समाचार: हल्द्वानी: शहर के प्रतिष्ठित एमबीपीजी कॉलेज में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कॉलेज के मुख्य गेट पर दो छात्राएं आपस में भिड़ गईं।
दोनों के बीच शुरू हुई कहासुनी कुछ ही पलों में मारपीट में बदल गई, जिससे कॉलेज परिसर के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
किच्छा (एजेंसी)। हल्द्वानी: शहर के प्रतिष्ठित एमबीपीजी कॉलेज में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कॉलेज के मुख्य गेट पर दो छात्राएं आपस में भिड़ गईं। दोनों के बीच शुरू हुई कहासुनी कुछ ही पलों में मारपीट में बदल गई, जिससे कॉलेज परिसर के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना को देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
के दौरान दोनों छात्राओं के बीच जमकर लात-घूंसे चले और एक-दूसरे के बाल खींचे गए। हालात बिगड़ते देख मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अन्य छात्रों ने हस्तक्षेप कर दोनों को अलग कराया और स्थिति को नियंत्रित किया। विवाद की वजह क्या थी? कॉलेज कर्मचारियों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विवाद के पीछे एक युवक (बॉयफ्रेंड) को लेकर आपसी कहासुनी और पिछले वर्ष हुए छात्रसंघ चुनाव में अलग-अलग छात्र प्रत्याशियों का समर्थन करने को लेकर चली आ रही
रंजिश की चर्चा है। हालांकि, इन कारणों की कॉलेज प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। दोबारा पहुंची छात्रा, सुरक्षाकर्मियों ने किया हस्तक्षेप बताया जा रहा है कि मामला शांत होने के कुछ समय बाद एक छात्रा कुछ अन्य छात्रों के साथ फिर कॉलेज गेट पर पहुंच गई। स्थिति दोबारा तनावपूर्ण होती देख सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप किया, सभी को फटकार लगाई और कॉलेज परिसर के बाहर भेज दिया। प्राचार्य बोले- अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी
एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एन.एस. बनकोटी ने कहा कि उन्हें घटना की आधिकारिक जानकारी अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच में कॉलेज परिसर में अनुशासनहीनता या अराजकता की पुष्टि होती है, तो संबंधित छात्रों के खिलाफ कॉलेज के नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले में कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है और न ही पुलिस कार्रवाई की पुष्टि हुई है। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
  • फिलहाल इस मामले में कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है और न ही पुलिस कार्रवाई की पुष्टि हुई है।
  • उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच में कॉलेज परिसर में अनुशासनहीनता या अराजकता की पुष्टि होती है, तो संबंधित छात्रों के खिलाफ कॉलेज के नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।