HomeUttarakhandकिच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने महाराजपुर मार्ग पुनर्निर्माण कार्य का किया...

किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने महाराजपुर मार्ग पुनर्निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिए सख्त निर्देश…

Date:

महाराजपुर मार्ग की जर्जर स्थिति से लंबे समय से जूझ रहे क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है। सड़क के पुनर्निर्माण कार्य को अब दोबारा तेज गति से शुरू कर दिया गया है। इस संबंध में किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने स्वयं निर्माण स्थल पर पहुंचकर कार्यों का औचक निरीक्षण किया।

May be an image of text

निरीक्षण के दौरान विधायक ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता और निर्धारित समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्य तय समय के भीतर पूर्ण होना चाहिए।

No photo description available.

विधायक बेहड़ ने कहा कि महाराजपुर मार्ग की खराब स्थिति के कारण स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, जिसे ध्यान में रखते हुए कार्य को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

उन्होंने यह भी दोहराया कि क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं और हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Latest stories

कल देहरादून आएंगे उपराष्ट्रपति, 2 दिन बदले रहेंगे रूट; देखें पूरा प्लान

देहरादून: उपराष्ट्रपति के 19 और 20 अगस्त को प्रस्तावित...

हल्द्वानी: कुमाऊं संभाग की बैठक में सीएम धामी ने की शिरकत, कांग्रेस पर साधा निशाना

हल्द्वानी। चोरगलिया में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में...

uttarakhand: दिव्यांग छात्रों के लिए रिसर्च सेंटर की राह में अड़चन, राज्य सरकार से नहीं हो रहा समन्वय

देहरादून। उत्तराखंड में दिव्यांगजनों को बेहतर शैक्षणिक और पुनर्वास...