TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने महाराजपुर मार्ग पुनर्निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिए सख्त निर्देश...

मुख्य समाचार: महाराजपुर मार्ग की जर्जर स्थिति से लंबे समय से जूझ रहे क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है।
सड़क के पुनर्निर्माण कार्य को अब दोबारा तेज गति से शुरू कर दिया गया है।
किच्छा (एजेंसी)। महाराजपुर मार्ग की जर्जर स्थिति से लंबे समय से जूझ रहे क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है। सड़क के पुनर्निर्माण कार्य को अब दोबारा तेज गति से शुरू कर दिया गया है। इस संबंध में किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने स्वयं
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
निर्माण स्थल पर पहुंचकर कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता और निर्धारित समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि किसी
भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्य तय समय के भीतर पूर्ण होना चाहिए। विधायक बेहड़ ने कहा कि महाराजपुर मार्ग की खराब स्थिति के कारण स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, जिसे ध्यान में रखते हुए कार्य को प्राथमिकता
दी गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी दोहराया कि क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं और हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • उन्होंने यह भी दोहराया कि क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं और हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
  • उन्होंने भरोसा दिलाया कि सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
  • विधायक बेहड़ ने कहा कि महाराजपुर मार्ग की खराब स्थिति के कारण स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, जिसे ध्यान में रखते हुए कार्य को प्राथमिकता दी गई है।