Wednesday, February 11, 2026
HomeUttarakhandमहिलाओं पर बढ़ते अपराधों के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार हल्ला बोल, महिला...

महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार हल्ला बोल, महिला कार्यकर्ताओं ने किया सीएम आवास की ओर कूच

Date:

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। न्यू कैंट रोड पर इकट्ठा हुई महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया। लेकिन जैसे ही कार्यकर्ता आगे बढ़ीं, पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया।

इस दौरान नाराज़ महिला कार्यकर्ताओं ने थाली बजाकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग के पास ही भाजपा सरकार का पुतला फूंकते हुए अपना आक्रोश जाहिर किया।

सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम: महिला कांग्रेस

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि उत्तराखंड में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है, लेकिन राज्य सरकार इन घटनाओं को रोकने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने नैनीताल की नाबालिग से दुष्कर्म की घटना को लेकर विशेष चिंता जताई।

रौतेला ने कहा कि अपराधी का कोई धर्म नहीं होता, लेकिन नैनीताल की घटना को धर्म से जोड़ा जाना गलत है। उन्होंने बताया कि महिला उत्पीड़न के मामलों में उत्तराखंड अब नौ हिमालयी राज्यों में पहले स्थान पर पहुंच गया है, जो बेहद चिंताजनक है।

महिला कांग्रेस का आरोप — सरकार अपराधियों को बचा रही है

प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं का कहना था कि राज्य सरकार आरोपियों को सज़ा दिलाने के बजाय उन्हें धर्म की आड़ में बचाने का प्रयास कर रही है। इसी के खिलाफ आज महिला कांग्रेस सड़कों पर उतरी और सरकार से दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की।

Latest stories

उत्तराखंड: धामी सरकार की कैबिनेट बैठक खत्म, 6 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगाई मुहर, एक एक्ट वापस

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार,...

उत्तराखंड: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही बीसीए छात्रा की प्री-मेच्योर डिलीवरी के बाद मौत

देहरादून: राजधानी देहरादून में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş holiganbet