TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार हल्ला बोल, महिला कार्यकर्ताओं ने किया सीएम आवास की ओर कूच

मुख्य समाचार: देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।
न्यू कैंट रोड पर इकट्ठा हुई महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया।
किच्छा (एजेंसी)। देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। न्यू कैंट रोड पर इकट्ठा हुई महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया। लेकिन जैसे ही कार्यकर्ता आगे बढ़ीं, पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
रोक दिया। इस दौरान नाराज़ महिला कार्यकर्ताओं ने थाली बजाकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग के पास ही भाजपा सरकार का पुतला फूंकते हुए अपना आक्रोश जाहिर किया। सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम: महिला कांग्रेस महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि उत्तराखंड में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराधों
में लगातार वृद्धि हो रही है, लेकिन राज्य सरकार इन घटनाओं को रोकने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने नैनीताल की नाबालिग से दुष्कर्म की घटना को लेकर विशेष चिंता जताई। रौतेला ने कहा कि अपराधी का कोई धर्म नहीं होता, लेकिन नैनीताल की घटना को धर्म से जोड़ा जाना गलत है। उन्होंने बताया कि महिला उत्पीड़न के मामलों में उत्तराखंड अब नौ
हिमालयी राज्यों में पहले स्थान पर पहुंच गया है, जो बेहद चिंताजनक है। महिला कांग्रेस का आरोप — सरकार अपराधियों को बचा रही है प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं का कहना था कि राज्य सरकार आरोपियों को सज़ा दिलाने के बजाय उन्हें धर्म की आड़ में बचाने का प्रयास कर रही है। इसी के खिलाफ आज महिला कांग्रेस सड़कों पर उतरी और सरकार से दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इसी के खिलाफ आज महिला कांग्रेस सड़कों पर उतरी और सरकार से दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
  • महिला कांग्रेस का आरोप — सरकार अपराधियों को बचा रही है प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं का कहना था कि राज्य सरकार आरोपियों को सज़ा दिलाने के बजाय उन्हें धर्म की आड़ में बचाने का प्रयास कर रही है।
  • उन्होंने बताया कि महिला उत्पीड़न के मामलों में उत्तराखंड अब नौ हिमालयी राज्यों में पहले स्थान पर पहुंच गया है, जो बेहद चिंताजनक है।