HomeNews"24 हजार परिवारों की उम्मीदें सीएम के दरबार में — महापौर ने...

“24 हजार परिवारों की उम्मीदें सीएम के दरबार में — महापौर ने नजूल भूमि विवाद पर ठोकी सरकार से राहत की मांग”

Date:

रूद्रपुर। शहर की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक — नजूल भूमि पर मालिकाना हक — को लेकर रूद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को काशीपुर दौरे के दौरान ज्ञापन सौंपा।

महापौर ने सीएम को बताया कि रूद्रपुर में करीब 24 हजार परिवार वर्षों से नजूल भूमि पर रह रहे हैं, लेकिन मालिकाना हक न मिलने से असमंजस में हैं। उन्होंने याद दिलाया कि पहले सरकार ने 50 वर्ग मीटर तक की भूमि पर काबिज लोगों को मुफ्त मालिकाना हक देने की घोषणा की थी, लेकिन गरीब परिवार रजिस्ट्री शुल्क अदा करने में असमर्थ हैं। ऐसे में रजिस्ट्री शुल्क माफ करने की गुहार लगाई गई।

वहीं दूसरी ओर, 50 वर्ग मीटर से अधिक भूमि पर रहने वाले हजारों परिवार अभी भी फ्रीहोल्ड के इंतजार में हैं, जबकि कई ने पहली किश्त का भुगतान पहले ही कर दिया है। लेकिन न्यायालयीय अड़चनों के चलते मामला अटका हुआ है।

महापौर ने सीएम से इस मसले को व्यक्तिगत प्राथमिकता देकर स्थायी समाधान की मांग की। मुख्यमंत्री धामी ने भी जनहित को सर्वोपरि बताते हुए सहानुभूति पूर्वक विचार का भरोसा दिलाया, अब देखना यह होगा कि मुख्यमंत्री का ये भरोसा, हज़ारों परिवारों की ज़िंदगी में कब और कैसे बदलाव लाता है।

Latest stories

एंटी-पेपर लीक: राष्ट्रपति मुर्मू ने एंटी-पेपर लीक संशोधन बिल को दी मंजूरी

नई दिल्ली: देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक...

कावंड यात्रा के रूट पर उत्तराखंड-UP में प्रतिबंधित रहेंगे बड़े वाहन

काशीपुर: कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश...

देहरादून में सरकारी शिक्षिका की संदिग्ध मौत, सचिवालय में तैनात पति समेत 3 पर हत्या का केस

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के डोईवाला थाना क्षेत्र...

उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर घमासान, आरोप-प्रत्यारोप शुरू

देहरादून: उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR)...