HomeNewsऊधमसिंहनगर जिले में फिर दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर...

ऊधमसिंहनगर जिले में फिर दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में एक की मौत।

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- खटीमा बाइपास पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जबरदस्त टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हल्द्वानी निवासी सीताराम के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

मंगलवार देर रात सीताराम (62 वर्ष), निवासी आरटीओ रोड, लालपुर, हल्द्वानी अपनी कार से बनबसा से घर लौट रहे थे। इसी दौरान खटीमा बाइपास पर सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर का पिछला टायर भी निकल गया और सीताराम गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया और बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने जानकारी दी कि इस मामले में पंचनामा भरकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि सीताराम मार्केटिंग के क्षेत्र में कार्यरत थे और उसी सिलसिले में बनबसा गए थे।

फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है। परिवार में इस दुर्घटना के बाद शोक की लहर है।

 

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...