रुद्रपुर। क्षेत्रीय विधायक Shiv Arora ने ‘जनसेवा सर्वोपरि’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए अपने आवास पर पहुंचे नागरिकों की विभिन्न समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर विधायक के आवास पर पहुंचे। विधायक शिव अरोरा ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। कई मामलों में मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधि का पहला कर्तव्य जनता की सेवा करना है और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।






