HomeNewsव्लॉगर बिरजू मयाल पर हुए हमले में नया मोड़, अब उसके खिलाफ...

व्लॉगर बिरजू मयाल पर हुए हमले में नया मोड़, अब उसके खिलाफ ही केस दर्ज

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- व्लॉगर बिरजू मयाल पर हुए कथित जानलेवा हमले के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस ने कार सवार युवकों की तहरीर पर बिरजू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

कोटाबाग (नैनीताल) निवासी बिरजू मयाल सोमवार शाम स्कूटी से काशीपुर आ रहा था। उसका आरोप था कि रामनगर रोड स्थित केलामोड़ के पास 8-10 लोगों ने उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।

कार सवारों की तहरीर से पलटा मामला

मंगलवार देर शाम बाजपुर पहाड़ी कॉलोनी निवासी सोनू सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि वह अपने दोस्त गुरमुख सिंह के साथ रामनगर से काशीपुर लौट रहे थे, तभी एक स्कूटी सवार उनकी कार से टकराकर गिर पड़ा।

जब उन्होंने हालचाल पूछा, तो युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और हेलमेट कार पर मार दिया। बाद में उनके साथियों ने उसकी पहचान व्लॉगर बिरजू मयाल के रूप में की। आरोप है कि बिरजू ने उन्हें जेल भिजवाने की धमकी दी, बाद में सोशल मीडिया से पता चला कि बिरजू दुर्घटना को हमला बताकर पेश कर रहा है। इसके बाद युवक पुलिस के पास पहुंचे और तहरीर दी।

पुलिस ने दोनों पक्षों पर दर्ज किया केस

सीओ दीपक सिंह ने बताया कि मामला शुरू से ही संदिग्ध लग रहा था। अब कार सवार युवकों की तहरीर के आधार पर बिरजू मयाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

Latest stories

शक्तिफार्म को बड़ी सौगात, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ₹11.40 करोड़ के RCC पुल का किया शिलान्यास

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शक्तिफार्म...

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 DSP अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य में कानून व्यवस्था को...

वरिष्ठ भाजपा नेता Sanjeev Kumar Singh ने साइकिल यात्रा निकालकर दिया ईंधन बचाने का संदेश…

देहरादून। ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता...