HomeUdhamSinghNagarकिच्छा में उत्तराखंड न्याय यात्रा का जोरदार स्वागत, विधायक तिलक राज बेहड़...

किच्छा में उत्तराखंड न्याय यात्रा का जोरदार स्वागत, विधायक तिलक राज बेहड़ ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Date:

किच्छा। प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही ‘उत्तराखंड न्याय यात्रा (वोट बचाओ, देश बचाओ)’ के किच्छा पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने यात्रा में शामिल वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का अभिनंदन किया और विशाल जनसभा को संबोधित किया।

May be an image of one or more people and text

विधायक तिलक राज बेहड़ ने प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, सह-प्रभारी मनोज यादव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करन माहरा और प्रकाश जोशी सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजनों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए तिलक राज बेहड़ ने भाजपा सरकार की नीतियों, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता की आवाज बुलंद करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के अधिकारों की रक्षा और उत्तराखंड के हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

May be an image of one or more people, temple and text

कांग्रेस की इस यात्रा का उद्देश्य प्रदेश के विभिन्न जनहित के मुद्दों को उठाना और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जनसमर्थन जुटाना है। किच्छा में आयोजित जनसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों की मौजूदगी रही।

May be an image of one or more people, temple and text

विधायक तिलक राज बेहड़ ने जनसभा में शामिल कांग्रेसजनों, कार्यकर्ताओं, क्षेत्रवासियों, पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Latest stories

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का केदारनाथ दौरा तय, जानें कब लेंगी बाबा केदार का आशीर्वाद

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 नवंबर को केदारनाथ धाम...