TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

व्लॉगर बिरजू मयाल पर हुए हमले में नया मोड़, अब उसके खिलाफ ही केस दर्ज

मुख्य समाचार: ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- व्लॉगर बिरजू मयाल पर हुए कथित जानलेवा हमले के मामले ने नया मोड़ ले लिया है।
पुलिस ने कार सवार युवकों की तहरीर पर बिरजू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
किच्छा (एजेंसी)। ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- व्लॉगर बिरजू मयाल पर हुए कथित जानलेवा हमले के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस ने कार सवार युवकों की तहरीर पर बिरजू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। क्या है पूरा मामला? कोटाबाग (नैनीताल) निवासी बिरजू मयाल सोमवार शाम स्कूटी से काशीपुर आ रहा था। उसका आरोप था
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
कि रामनगर रोड स्थित केलामोड़ के पास 8-10 लोगों ने उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। कार सवारों की तहरीर से पलटा मामला मंगलवार देर शाम बाजपुर पहाड़ी कॉलोनी निवासी सोनू सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि वह अपने दोस्त गुरमुख सिंह
के साथ रामनगर से काशीपुर लौट रहे थे, तभी एक स्कूटी सवार उनकी कार से टकराकर गिर पड़ा। जब उन्होंने हालचाल पूछा, तो युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और हेलमेट कार पर मार दिया। बाद में उनके साथियों ने उसकी पहचान व्लॉगर बिरजू मयाल के रूप में की। आरोप है कि बिरजू ने उन्हें जेल भिजवाने की धमकी दी, बाद में सोशल मीडिया से
पता चला कि बिरजू दुर्घटना को हमला बताकर पेश कर रहा है। इसके बाद युवक पुलिस के पास पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों पर दर्ज किया केस सीओ दीपक सिंह ने बताया कि मामला शुरू से ही संदिग्ध लग रहा था। अब कार सवार युवकों की तहरीर के आधार पर बिरजू मयाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।  

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  •  
  • पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।
  • अब कार सवार युवकों की तहरीर के आधार पर बिरजू मयाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।