HomeNainitalदर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दंपती की मौके पर...

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दंपती की मौके पर मौत!”

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- दर्दनाक हादसा, टायर फटने से पेड़ से टकराई कार, दंपती की मौत

नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कार का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया, जिससे कार सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई।

नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र में गड़प्पू के पास शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। दिल्ली से अपने गांव कालाढूंगी आ रहे मोहित पाल और उनकी पत्नी प्रियंका पाल की कार का अचानक टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे दंपती को बाहर निकाला। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को हल्द्वानी मोर्चरी भेज दिया और परिजनों को सूचना दी।

Latest stories

हरिद्वार में आज धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार...

ऊधमसिंह नगर में धान खरीद की रफ्तार सुस्त, अब तक सिर्फ 1,722 क्विंटल खरीद

ऊधमसिंह नगर: जिले में सरकारी धान खरीद की रफ्तार...

नेपाल में एक बार फिर भारी तबाही, गोरखा में अचानक आई बाढ़ से दर्जनों घर और पुल बह गए

काठमांडू: नेपाल के गोरखा जिले में रविवार तड़के बूढ़ी...