HomeNews"संस्कृत का नया धाम बना नगला तराई, हर घर में गूंजेगी देववाणी!"

“संस्कृत का नया धाम बना नगला तराई, हर घर में गूंजेगी देववाणी!”

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड सरकार ने खटीमा ब्लॉक के नगला तराई ग्राम पंचायत को संस्कृत गांव घोषित किया है। अब इस गांव में संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। यहां के लोगों को संस्कृत सिखाने के लिए प्रशिक्षक तैनात किए गए हैं, जो घर-घर जाकर लोगों को प्रेरित करेंगे।

ग्राम पंचायत नगला तराई को संस्कृत गांव घोषित करने के बाद अब इस गांव में संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए शासन ने विशेष योजनाएं बनाई हैं। पंचायत के हर राजस्व गांव में संस्कृत सिखाने की व्यवस्था की गई है।

एम. मिश्रा, संस्कृत निदेशक:

“नगला तराई में लोगों को संस्कृत बोलना और पढ़ना सिखाया जाएगा। इसके लिए प्रशिक्षक तैनात किए गए हैं।”

गांव में संस्कृत की कक्षाएं चलाई जाएंगी और लोगों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यदि जरूरत पड़ी तो प्रशिक्षकों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

संस्कृत को बढ़ावा देने के इस कदम से गांव के लोगों को नई भाषा सीखने का अवसर मिलेगा और भारतीय संस्कृति से जुड़ने का एक नया माध्यम भी।

 

Latest stories

NEET एस्पिरेंट्स सुसाइड पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- ‘टूटी और भ्रष्ट व्यवस्था की देन हैं ये मौतें’

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र...

उत्तराखंड को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने की तैयारी, UTDB बोर्ड मीटिंग में कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

देहरादून: उत्तराखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में 2027 से पहले हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जानिए क्या हैं संभावनाएं

देहरादून, उत्तराखंड: उत्तराखंड की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव...