Wednesday, February 11, 2026
HomeNews"पंतनगर में बेकाबू ट्राला घर में घुसा, बड़ा हादसा टला – चालक...

“पंतनगर में बेकाबू ट्राला घर में घुसा, बड़ा हादसा टला – चालक फरार!”

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– पंतनगर के शांतिपुरी गेट के पास सोमवार देर रात बड़ा हादसा टल गया। एक अनियंत्रित ट्राला सड़क किनारे बने घरों में जा घुसा। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन मकान और बिजली आपूर्ति को भारी नुकसान पहुंचा।

सोमवार रात करीब एक बजे यूपी 21/सीटी 1073 नंबर का ट्राला लालकुआं की ओर जा रहा था। शांतिपुरी गेट के पास चालक को नींद आ जाने के कारण ट्राला अनियंत्रित हो गया और तारा सिंह के मकान में घुस गया। ट्राले ने किचन की दीवार तोड़ दी, जिससे किचन का सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, प्रदीप सिंह के मकान की दीवारों में भी दरारें आ गईं।

हादसे में 11 हजार वोल्टेज का एक बिजली का पोल भी तीन हिस्सों में टूट गया, जिससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

बिजली विभाग का अधिकारी:-

“पोल टूटने की वजह से इलाके में बिजली बाधित हो गई है। मरम्मत का काम तेजी से किया जा रहा है, जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।”

फिलहाल, ट्राला चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन मकान और बिजली आपूर्ति को भारी नुकसान हुआ है।

 

Latest stories

उत्तराखंड: धामी सरकार की कैबिनेट बैठक खत्म, 6 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगाई मुहर, एक एक्ट वापस

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार,...

उत्तराखंड: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही बीसीए छात्रा की प्री-मेच्योर डिलीवरी के बाद मौत

देहरादून: राजधानी देहरादून में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş holiganbet