Homeउत्तर प्रदेशएक माह से लापता महिला का शव घर से बरामद, पति गिरफ्तार

एक माह से लापता महिला का शव घर से बरामद, पति गिरफ्तार

Date:

TN9 मुरादाबाद : मझोला थाना क्षेत्र के टीपीनगर चौकी इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक माह से लापता महिला तबस्सुम का शव उसी के घर से बरामद हुआ है। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में हत्या की बात कबूल ली है।

बताया जा रहा है कि तबस्सुम की मां ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में जुटी थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा था। आखिरकार सोमवार देर रात पुलिस को तब सफलता मिली जब आरोपी पति की निशानदेही पर महिला का शव घर के भीतर से ही बरामद किया गया।

प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने 12 अप्रैल को इस वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और जल्द ही इस मामले में और खुलासे होने की उम्मीद है।

Latest stories

एंटी-पेपर लीक: राष्ट्रपति मुर्मू ने एंटी-पेपर लीक संशोधन बिल को दी मंजूरी

नई दिल्ली: देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक...

कावंड यात्रा के रूट पर उत्तराखंड-UP में प्रतिबंधित रहेंगे बड़े वाहन

काशीपुर: कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश...

देहरादून में सरकारी शिक्षिका की संदिग्ध मौत, सचिवालय में तैनात पति समेत 3 पर हत्या का केस

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के डोईवाला थाना क्षेत्र...

उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर घमासान, आरोप-प्रत्यारोप शुरू

देहरादून: उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR)...