TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

एक माह से लापता महिला का शव घर से बरामद, पति गिरफ्तार

मुख्य समाचार: TN9 मुरादाबाद : मझोला थाना क्षेत्र के टीपीनगर चौकी इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।
एक माह से लापता महिला तबस्सुम का शव उसी के घर से बरामद हुआ है।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 मुरादाबाद : मझोला थाना क्षेत्र के टीपीनगर चौकी इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक माह से लापता महिला तबस्सुम का शव उसी के घर से बरामद हुआ है। पुलिस ने
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
इस मामले में महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में हत्या की बात कबूल ली है। बताया जा रहा है कि तबस्सुम की मां ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में जुटी थी, लेकिन
कोई सुराग नहीं मिल रहा था। आखिरकार सोमवार देर रात पुलिस को तब सफलता मिली जब आरोपी पति की निशानदेही पर महिला का शव घर के भीतर से ही बरामद किया गया। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा
है, जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने 12 अप्रैल को इस वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और जल्द ही इस मामले में और खुलासे होने की उम्मीद है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और जल्द ही इस मामले में और खुलासे होने की उम्मीद है।
  • पुलिस का कहना है कि आरोपी ने 12 अप्रैल को इस वारदात को अंजाम दिया था।
  • प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो सकेगी।