HomeUdhamSinghNagarकिच्छा में अंडरपास और नगला पैदल मार्ग खोलने की मांग, डीएम कार्यालय...

किच्छा में अंडरपास और नगला पैदल मार्ग खोलने की मांग, डीएम कार्यालय के गेट पर 24 घंटे के धरने पर बैठे विधायक तिलकराज बेहड़

Date:

रेलवे फाटक पर जाम से निजात दिलाने और बंद पैदल मार्ग को दोबारा खोलने की मांग, 2015 से उठा रहे मुद्दा

रुद्रपुर। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ अपनी दो प्रमुख मांगों को लेकर रुद्रपुर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के प्रवेश द्वार पर समर्थकों के साथ 24 घंटे के धरने पर बैठ गए हैं। विधायक की मांग है कि किच्छा के महाराणा प्रताप चौक के निकट रेलवे फाटक पर अंडरपास का निर्माण कराया जाए और नगला के बंद पैदल आवागमन मार्ग को दोबारा खोला जाए।

May be an image of one or more people, road and street

 

विधायक बेहड़ का कहना है कि रेलवे फाटक दिन में कई बार बंद होने के कारण लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है। इससे स्कूली बच्चों, मरीजों, व्यापारियों और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि रेलवे फाटक पर अंडरपास का निर्माण होने से जाम की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।

नगला पैदल मार्ग बंद होने से बढ़ी परेशानी

विधायक ने कहा कि नगला में पैदल आवागमन का मार्ग बंद होने से स्थानीय लोगों को आने-जाने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बंद पैदल मार्ग को जल्द से जल्द दोबारा खोलने की मांग की।

2015 से उठा रहे हैं मांग

तिलकराज बेहड़ ने बताया कि वह वर्ष 2015 से ही रेलवे फाटक पर अंडरपास निर्माण और नगला पैदल मार्ग खोलने की मांग उठा रहे हैं। उस समय तत्कालीन मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) के समक्ष मध्यस्थता हुई थी, जिसमें मांगों को स्वीकार करने की बात कही गई थी। हालांकि, इसके बावजूद अब तक इन मांगों पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

विधायक ने कहा कि लंबे समय से समस्या का समाधान नहीं होने के कारण उन्हें धरने पर बैठना पड़ा है। उन्होंने दोनों मांगों पर ठोस कार्रवाई की जरूरत बताई।

Latest stories

उत्तराखंड में 36 नायब तहसीलदारों को मिले नियुक्ति पत्र, 13 बेटियां भी चयनित; सीएम धामी ने दी नसीहत

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री...

उत्तराखंड बस हादसा: 9 लोगों की मौत, 25 घायल; एम्स ऋषिकेश पहुंचे CM धामी, मुआवजे का ऐलान

देहरादून: उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह...